scorecardresearch
 

सोना-चांदी का रेट लगातार दूसरे दिन गिरा, जानें आज कितना सस्ता हुआ 18-22-24 कैरेट गोल्ड

Sona-Chandi Price: भारतीय सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, बुधवार को लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी सस्ता हुआ है. 17 जून को 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 38 हजार से नीचे है तो वहीं, चांदी का भाव 2 लाख 48 हजार के पार है. आइए जानते हैं 18-22-24 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट.

Advertisement
X
17 जून को सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट (File Photo: ITG)
17 जून को सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट (File Photo: ITG)

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को फिर गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 17 जून 2026 को जारी रेट्स के मुताबिक, सोना-चांदी सस्ता हुआ है.

ibjarates.com पर सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 49 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 38 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है.

ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले यानी 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के बाद भी 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार ही है. वहीं, चांदी का रेट 2 लाख 48 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है.

आइए जानते हैं 17 जून को कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना और चांदी?

  शुद्धता मंगलवार, 16 जून शाम का भाव बुधवार, 17 जून सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 150663 150105  558 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 150060 149504  556 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  138007 137496  511 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 112997 112579  418 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 88138 87811  327 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      249179

248435

Advertisement
  744 रुपये सस्ती

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम रेट जारी किए जाते हैं. गोल्ड-सिल्वर की इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement