
Gold-Silver Price Today 24 May 2021: हफ्ते के पहले दिन आज (सोमवार) सोने की कीमत में तेजी देखी गई. वहीं, चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, आज (24 मई) सुबह 24 कैरट सोने का दाम 48690 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. इसके अलावा चांदी के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. 999 शुद्धता वाली सिल्वर का रेट 71,015 रुपये प्रति किलो है. बता दें कि शुक्रवार (21 मई) की शाम को 24 कैरेट सोना की कीमत 48,553 रुपये प्रति दस ग्राम जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 71,245 रुपये प्रति किलो था.
शाम को लुढ़का सोना, चांदी में हल्का उछाल
सोमवार शाम सोने की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत में जरा सा इजाफा हुआ. शाम पांच बजे के अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 18 रुपये की गिरावट के साथ 48672 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं, चांदी की कीमत सुबह के मुकाबले 60 रुपये बढ़कर 71075 रुपये प्रति किलो हो गई.

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co वेबसाइट देख सकते हैं.
selling for
— IBJA (@IBJA1919)
To get these rates on your phone give a missed call on - 8955664433
सोने में निवेश का मौका
सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है. निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं. यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (24 मई से 28 मई तक) खुलेगी. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान
बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है.आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है. अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है.
ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं. इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है. अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है. वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा. आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं. इससे शुद्धता में शक नहीं रहता.असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है. जो सोने की कैरेट की शुद्धता के निशान के बगल में होता है.