ईरान युद्ध में डोनाल्ड ट्रंप अपना नियंत्रण खो (Trump Lost Control In Iran War) चुके हैं. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान की जवाबी कार्रवाई करने की क्षमता का बहुत गलत आकलन किया था और इसके चलते पूरा क्षेत्र आग की लपटों में घिरा हुआ है. मर्फी के मुताबिक, ट्रंप जिस होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की ईरानी धमकियों को दिखावा समझ रहे हैं, वो अब बंद है और दुनिया में महंगाई बढ़ सकती है.
ट्रंप का ईरान पर ताबड़तोड़ एक्शन
US Senator मर्फी का बयान ऐसे समय में आया है, जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने G7 की बैठक में दोहराया कि ईरान आत्मसमर्पण (Iran Surrender) करने वाला है. उन्होंने बताया कि ईरान के सबसे महत्वपूर्ण सैन्य अड्डे, खार्ग द्वीप पर बमबारी की गई और वहां मौजूद सभी सैन्य ठिकानों को नष्ट हो गए हैं. इससे द्वीप पर मौजूद तेल बुनियादी ढांचा नष्ट होने से संकट बढ़ गया है.
यही नहीं ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि चीन, फ्रांस, जापान, साउथ कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देश होर्मुज स्ट्रेट में युद्धपोत भेजेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि होर्मुज के जरिए से तेल हासिल करने वाले विश्व के तमाम देशों को इस समुद्री रूट की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. अमेरिका इन देशों के साथ समन्वय भी करेगा ताकि सब कुछ जल्दी, सुचारू रूप से और अच्छे से हो सके. हालांकि, किसी भी देश ने ऐसा करने की तत्काल योजना के बारे में नहीं बताया है.
'महंगाई बढ़ेगी, ट्रंप के पास प्लान नहीं'
अमेरिकी सीनेटर मर्फी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर करते हुए अमेरिका और ईरान युद्ध से पैदा हुए संकटों की पूरी लिस्ट शेयर कर दी, जो पूरी दुनिया की टेंशन को बढ़ा रहे हैं. उन्होंने एक एक्स पोस्ट में लिखा, 'Donald Trump को लगा था कि ईरान होर्मुज को बंद करने का सिर्फ दिखावा कर रहा है, लेकिन वे गलत साबित हुए और Hormuz बंद हो गया. इससे तेल की कीमतों में उछाल आया और खासतौर पर खाद्य महंगाई (Food Inflation) का जोखिम बढ़ा है.
It’s crystal clear now that Trump has lost control of this war. He badly misjudged Iran’s ability to retaliate. The region is on fire.
— Chris Murphy 🟧 (@ChrisMurphyCT) March 14, 2026
1/ I’m going to explain to you in this🧵what I’ve learned - in part from closed door briefings - about the four biggest current crises.
मर्फी ने लिखा कि खास बात ये है कि ट्रंप के पास होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने का कोई प्लान नहीं है और शायद ऐसी कोई योजना है ही नहीं.' होर्मुज स्ट्रेट से टैंकरों को एस्कॉर्ट करना नौसेना के लिए आसान काम नहीं होगा. तेल के जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लगभग पूरी नौसेना की जरूरत होगी, लेकिन नेवी के जहाजों पर भी हमले का खतरा रहेगा.
तो गहराता जाएगा तेल संकट
क्रिस मर्फी ने कहा कि ईरान की मिसाइलों को नष्ट किया जा सकता है, लेकिन उनके ड्रोन अलग मामला हैं. ईरान के पास बड़ी संख्या में सस्ते, हथियारबंद ड्रोन हैं और इनसे खाड़ी क्षेत्र के तेल स्थलों पर अनिश्चित काल तक हमला किया जा सकता है, जिससे तेल संकट और बढ़ सकता है. इसकी वजह है कि खाड़ी देशों के पास भी इंटरसेप्टर विमानों की कमी हो रही है. मर्फी के मुताबिक, ट्रंप के पास कोई अंतिम योजना नहीं है, लेकिन ईरान और उसके सहयोगी अनिश्चित काल तक अराजकता फैला सकते हैं.
युद्ध रोकना ही एकमात्र रास्ता!
सीनेटर मर्फी ने कहा कि यह सब पूरी तरह से पहले से ही अनुमानित था और यही कारण है कि ट्रंप से पहले रहे राष्ट्रपतियों ने इस तरह का युद्ध शुरू नहीं किया. उन्होंने कहा कि अब जबि ट्रंप ने युद्ध पर अपना नियंत्रण खो दिया है, तो उनके लिए सबसे अच्छा रास्ता यही है कि वे नुकसान कम करें और युद्ध समाप्त कर दें. यही एकमात्र तरीका है, जिससे तेल संकट और महंगाई या इससे भी बड़ी आपदा को रोका जा सकता है.