scorecardresearch
 

Reliance Power Share: अनिल अंबानी के शेयर का गदर, आज रॉकेट की तरह भागा, 13% उछला

Anil Ambani Reliance Power: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी का शेयर छह साल पहले 99 फीसदी तक टूट गया था, लेकिन ये अब गदर मचाता नजर आ रहा है और बुधवार को इसमें 13 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.

Advertisement
X
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर में धुआंधार तेजी. (File Photo: ITG)
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर में धुआंधार तेजी. (File Photo: ITG)

शेयर बाजार में तूफानी तेजी के बीच देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की कंपनी का शेयर भी धमाल मचा रहा है. उनके नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप की कंपनी रिलायंस पावर का शेयर खुलने के साथ ही गदर मचाए नजर आ रहा है और शुरुआती कारोबार में ही करीब 13 फीसदी उछल गया. बीते कुछ दिनों से इनमें पैसे लगाने वाले निवेशकों की मौज है और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते 9 कारोबारी दिनों में ये 7 दिन उछला है. 

Anil Ambani की कंपनी रिलायंस पावर, भारत और विदेशों में एनर्जी प्रोजक्ट्स के विकास, मैन्युफैक्चरिंग और ऑपरेशंस पर ध्यान केंद्रित करती है. कंपनी निर्माणाधीन एनर्जी प्रोडक्शन कैपिसिटी पोर्टफोलियो को मैनेज करती है. 

धांसू शुरुआत के बाद तगड़ी तेजी 
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर में तेजी देखने को मिली थी और ये बढ़ती चली गई. Reliance Power Share  26.95 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ और फिर करीब 13 फीसदी उछलकर 29.95 रुपये पर पहुंचा. हालांकि, बाजार बंद होते-होते इस स्टॉक की रफ्तार धीमी पड़ी, फिर भी ये 10.88 फीसदी चढ़कर 28.95 रुपये पर क्लोज हुआ. 

शेयर में आई इस जोरदार तेजी का असर कंपनी के मार्केट कैप पर भी देखने को मिला और ये बढ़कर 12,000 करोड़ रुपये हो गया. बाजार की तेजी में रिलायंस पावर में पैसे लगाने वाले निवेशकों ने जमकर कमाई की. 

Advertisement

लगातार दौड़ लगा रहा ये पावर स्टॉक 
रिलायंस पावर कंपनी का शेयर बीते 9 कारोबारी दिनों में से आठ दिन ताबड़तोड़ तेजी के साथ भागा है और निवेशकों की कमाई कराई है. पिछले 8 दिनों में जहां इसकी कीमत में 28 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया था, तो वहीं बुधवार को इसने 13 फीसदी उछलकर गदर मचा दिया. शेयर की रफ्तार का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सिर्फ बीते पांच दिन में ये 15 फीसदी के आसपास उछल चुका है. 

99% टूटने के बाद अब करा रहा मौज 
Anil Ambani की इस कंपनी का शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 99 फीसदी टूटने के बाद फिर से खड़ा हुआ है और अब लगातार निवेशकों की मौज करा रहा है. बता दें कि 16 मई 2008 को रिलायंस पावर के शेयर (Reliance Power Share Price) 260.78 रुपये प्रति शेयर पर था, जहां से तेजी से टूटकर मार्च 2020 में महज 1 रुपये के भाव पर पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद ये स्टॉक फिर से रिकवरी मोड में आ गया. तब से अब तक ये शेयर 1800 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement