इंटरनेशनल और घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. कल और आज मिलाकर MCX पर सोना 3 हजार रुपये से ज्यादा चढ़ चुका है और चांदी की कीमतों में इन दो दिनों के दौरान करीब 10 हजार रुपये की तेजी आई है. (Photo: AP)
शुक्रवार को भी घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने की कीमत 1200 रुपये चढ़कर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि चांदी की कीमत 2100 रुपये चढ़कर 2.45 लाख रुपये प्रति किलो पर थी. (Photo: AP)
इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. Gold आज एक फीसदी चढ़कर 4,617.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वहीं सिल्वर 1.5 फीसदी चढ़कर 68.998 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. (Photo: AP)
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम
IBJA के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 2100 रुपये से ज्यादा की तेजी आई है और यह 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है. (Photo: AP)
अमेरिका की वजह से बढ़ी कीमतें
सोने-चांदी में तेजी की एक बड़ी वजह अमेरिकी ट्रेजरी विभाग का एक बड़ा फैसला है. अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा लॉन्गटर्म की इक्विटीज की बायबैक बढ़ाने के कदम ने बॉन्ड यील्ड को नीचे कर दिया है, जिस कारण अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई है. ऐसे में सोने-चांदी के भाव तेजी से चढ़े हैं. (Photo: AP)
अमेरिकी ट्रेजरी के इस कदम से 10-वर्षीय और 30-वर्षीय बॉन्ड यील्ड गिरकर क्रमशः 4.64 प्रतिशत और 5.18 प्रतिशत पर आ गई है. इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल बैंक द्वारा ब्याज को लेकर बनी अनिश्चितता को लेकर भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आने की संभावना बढ़ी है. (Photo: Reuters)