scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

'सस्‍ता हुआ सोना, लेकिन अब...' गोल्‍ड को लेकर आया नया टारगेट!

काफी सस्‍ता हुआ सोना, लेकिन अब...
  • 1/7

इस साल जनवरी में सोने ने अपना रिकॉर्ड लेवल बनाया था और 2 लाख रुपये के करी‍ब पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद से सोने के दाम में बड़ी गिरावट आई और गोल्‍ड रेट्स 50 हजार रुपये तक कम हो चुके हैं. हालांकि, अब इसमें तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है. एक्‍सपर्ट ने सोने को लेकर नया टारगेट भी दे दिया है. 

सोने-चांदी का भाव
  • 2/7

कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोना, मंगलवार को 530 रुपये चढ़कर 1,43,453 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. हालांकि, उससे एक दिन पहले सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली थी. इसी तरह, मंगलवार को चांदी की कीमत 2109 रुपये चढ़कर 2,18,800 रुपये पर कारोबार कर रही थी. 
 

क्‍यों आई है गोल्‍ड में तेजी? 
  • 3/7

क्‍यों आई है गोल्‍ड में तेजी? 
यह तेजी तब आई है, जब ग्‍लोबल सेंटिमेंट में सुधार हुआ है. डॉलर में गिरावट आई है और धीरे-धीरे सोने-चांदी को लेकर डिमांड बढ़ रही है. इस बीच, एक्‍सपर्ट का अनुमान है कि सोने की कीमत अब इस लेवल से ऊपर जाने वाली हैं. 

Advertisement
कहां तक जाएगा सोना? 
  • 4/7

कहां तक जाएगा सोना? 
SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च हेड वंदना भारती के अनुसार, हालिया अस्थिरता के बावजूद, केंद्रीय बैंकों द्वारा नए सिरे से की जा रही खरीदारी, ETF में बढ़ते निवेश और मजबूत फिजिकल डिमांड के चलते अगले एक से दो सप्ताह के भीतर MCX पर सोने की कीमतें 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं.
 

सिर्फ पेपर मार्केट में ही गिरावट 
  • 5/7

सिर्फ पेपर मार्केट में ही गिरावट 
बिजनेस टुडे से बात करते हुए भारती ने कहा कि हालिया गिरावट काफी हद तक पेपर मार्केट तक ही सीमित रही है, जबकि फिजिकल मार्केट में संस्थागत निवेशकों और केंद्रीय बैंकों की ओर से अच्छी खरीदारी जारी है. उन्‍होंने कहा कि फिजिकल मार्केट काफी मजबूत बना हुआ है. 2026 की दूसरी तिमाही के दौरान आभूषण बाजार, केंद्रीय बैंकों और ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) बाजारों में फ‍िजिक बाइंग में तेजी आई है. 

सोने में बढ़ रही खरीदारी
  • 6/7

सोने में बढ़ रही खरीदारी
भारती ने कहा कि सोने की कीमतों में हालिया गिरावट ने संस्थागत निवेशकों और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों (ETF) में माध्‍यम से खरीदारी को प्रोत्साहित किया है, हालांकि निरंतर तेजी अभी वेटिंग में है. भारती के अनुसार, हालिया गिरावट के बावजूद केंद्रीय बैंक सोने की कीमतों को समर्थन देना जारी रखे हुए हैं. 

चीन खूब खरीद रहा सोना
  • 7/7

चीन खूब खरीद रहा सोना
भारती ने कहा कि चीन सोने का आक्रामक खरीदार बना हुआ है, जबकि दक्षिण कोरिया ने भी नई खरीदारी की घोषणा की है. ईटीएफ की खरीदारी, जो हाल के महीनों में धीमी पड़ गई थी, कीमतों में गिरावट के बाद जुलाई में फिर से शुरू हो गई. उन्होंने कहा कि लगभग चार महीने बाद ईटीएफ की खरीदारी फिर से शुरू हो गई है. केंद्रीय बैंक लगातार नेट खरीदार बने हुए हैं, और इससे सोने को अगली तेजी से पहले स्थिर होने में मदद मिल रही है.
 

Advertisement
Advertisement