केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) आज मोदी सरकार में वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल का लगातार 9वां बजट पेश करने वाली हैं. इस बार खास बात ये है कि बजट 2026 रविवार के दिन पेश हो रहा है. लोकसभा में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर प्रेसिडेंट द्रोपदी मुर्मू (President Dropadi Murmu) से मुलाकात की.
वित्त मंत्री के साथ पूरी बजट टीम
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने से पहले वित्त मंत्रालय में पहुंचकर अपनी बजट टीम से मुलाकात की और मंत्रालय के बाहर बजट डॉक्युमेंट और पूरी टीम के साथ फोटोसेशन कराया. इस दौरान Nirmala Sitharama मरून रंग की साड़ी में नजर आईं. पिछले साल 2025 में बजट डे पर उन्होंने क्रीम व्हाइट मधुबनी आर्ट वाली साड़ी पहनी थी.
राष्ट्रपति को दी बजट की जानकारी
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) वित्त मंत्रालय से निकलकर सीधे राष्ट्रपति भवन पहुंची. यहां पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट के बारे में जानकारी दी और उन्हें एक कॉफी सौंपी.
दही-चीनी खिलाकर कराया मुंह मीठा
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मुंह मीठा कराया. उन्होंने Finance Minister को परंपरागत दही-चीनी खिलाई और बजट को लेकर शुभकामनाएं दीं.