scorecardresearch
 
Advertisement

पटना में 20 बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली, हत्या के बाद NH 30 पर भारी आगजनी

पटना में 20 बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली, हत्या के बाद NH 30 पर भारी आगजनी

बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. पटना में बेखौफ बदमाशों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने एक युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, करीब 20 बाइक सवार अपराधियों ने पहले युवक को चारों तरफ से घेरा और फिर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बदमाशों ने युवक के सिर और पीठ में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
Advertisement