राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने दिल्ली में सोनिया गांधी और लालू प्रसाद यादव की मुलाकात को लेकर अहम बयान दिया है. तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव अपने रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली आए हुए थे. इस दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने उनसे मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना. तेजस्वी ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच पुराना और मजबूत रिश्ता रहा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी एक-दूसरे का साथ देने पर आधारित है.