बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राज्य सरकार की ओर से 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के निर्देश मिलने के बाद राबड़ी देवी ने साफ शब्दों में इसे खाली करने से इनकार कर दिया है. पटना पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसी भी दबाव में वह अपना आवास नहीं छोड़ेंगी. राबड़ी देवी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है और सत्तापक्ष तथा विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.