Patna boat capsized: बिहार की राजधानीपटना के उमानाथ घाट के पास गंगा नदी में नाव पलट गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग लापता है. हादसे के वक्त नाव पर करीब 12 से 13 लोग सवार थे. जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे. हादसा उस वक्त हुआ जब सुबह सुबह कुछ खेतिहर लोग परवल की सब्जी तोड़ने के लिये एक डेंगी नाव में सवार होकर दियारा जा रहे थे. नदी में जाते ही नाव अनियंत्रित होकर पलट गयी.