बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर ट्रेनों की देरी पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. उग्र हुआ छात्रों ने प्रदर्शन किया जिसके बाद पत्थरबाजी भी होने लगी. हालात को संभालने के लिए पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले दागे गए और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई. इस दौरान कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए, जबकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के भी चोटिल हुए. हालांकि अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था के बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ लेकिन अगले दिन भी पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों द्वारा फेंका गया ईंट पत्थर देखा गया.