बिहार की राजधानी पटना में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद यानी MLC की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने यह कदम राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उठाया है. विधान परिषद सचिवालय ने नीतीश का इस्तीफा स्वीकार करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है. उधर, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी आज बिहार विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने नितिन नबीन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया.