बिहार विधान परिषद के चुनाव की तस्वीरें अब धीरे-धीरे साफ हो रही हैं. बिहार में यूं तो 8 सीटों पर चुनाव हुए लेकिन जिस सीट पर सबकी निगाहें टिकी थीं वो थी पटना स्नातक सीट. जहां से जेडीयू के नीरज कुमार चुनावी मैदान में थे, नीरज कुमार के मुकाबले में होना इसलिए सुर्खियां बनीं क्योंकि उनका विरोध बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कर दिया था.