मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में अचानक कई छात्र-छात्राओं और कॉलेज कर्मियों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया. पेट दर्द, उल्टी और सिर दर्द की शिकायत के बाद 25 से अधिक लोगों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. आशंका जताई जा रही है कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला है.