scorecardresearch
 
Advertisement

बिहार: अनाज और बर्तनों से भरे दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक की मौके पर मौत

बिहार: अनाज और बर्तनों से भरे दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक की मौके पर मौत

बिहार के मोतिहारी में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है. सामने दो ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि एक ट्रक मिट्टी के बर्तनों से लदा था और अनाज से भरे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

Advertisement
Advertisement