बिहार के जमुई जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां सड़क पर जा रहे एक नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने जबरन रोक लिया और उनके साथ सरेआम बदसलूकी और छेड़छाड़ की. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.