scorecardresearch
 
Advertisement

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी और कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई की आशंका

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी और कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई की आशंका

पटना में फायरिंग मामले की जांच तेज होने के साथ ही चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर उर्फ फैसल खान की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं. उनके खिलाफ दर्ज मामले में कानूनी कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है, जबकि उनके संस्थान पर भी प्रशासनिक कदम उठाए जाने की चर्चाएं हैं. उनके कोचिंग में फायर सेफ्टी की व्यवस्था तय मानक के अनुसार नहीं पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि खान सर फिलहाल कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की राह अपना सकते हैं.

Advertisement
Advertisement