scorecardresearch
 
Advertisement

नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक नदी उफान पर, बिहार में बाढ़ का खतरा

नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक नदी उफान पर, बिहार में बाढ़ का खतरा

नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. विशेष रूप से वाल्मीकि नगर में गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और नदी इस समय पूरे उफान पर है. नेपाल की तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश की वजह से गंडक बैराज पर पानी का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है. जल संसाधन विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे गंडक बैराज से पानी का डिस्चार्ज रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया. इस दौरान बैराज से लगभग 5,43,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

Advertisement
Advertisement