बिहार की राजनीति में एक बार फिर से सरगर्मी बढ़ गई है. पटना में आयोजित लवकुश सम्मेलन के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पांच घटक दलों को 'पांच पांडव' की संज्ञा दी है. सम्राट चौधरी का कहना है कि जब तक ये पांचों पांडव एकजुट रहेंगे, तब तक बिहार में एनडीए का प्रदर्शन बेहतरीन बना रहेगा.