बिहार के जमुई से एक बेहद ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़के और लड़की के साथ सरेराह बदसलूकी की गई है. घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग बाइक से जा रहे एक नाबालिग लड़के और लड़की को रास्ते में रोकते हैं और फिर उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं. इस मामले के सामने आने के बाद जमुई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने घटना और वायरल वीडियो की पुष्टि की है.