बिहार में हरे गमछे पर सरकार और विपक्ष में बयानबाजी शुरू हो गई है दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में AI समिट के दौरान कहा था कि अगर हरे गमछे वाले को पकड़ना हो तो AI कैमरे को निर्देश देने पर वो तुरंत उसे पकड़ लेगा. इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार किया और कहा कि बिहार का खजाना खाली है और यह लोग हरा और नीला गमछा की बात कर रहे हैं.