बिहार के भोजपुर में चर्चित भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इस मामले में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है. जिसमें मुठभेड़ की जांच CBI से करवाने की जांच की गई है. याचिका में यह भी कहा गया है कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति की निगरानी में कराई जाए.