scorecardresearch
 
Advertisement

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

बिहार के बेगूसराय में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. हाईवे पर कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार पिता, उनके पुत्र और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों लोग मेला देखकर घर लौट रहे थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
Advertisement