scorecardresearch
 

'कानून मरा...' महिला अपराध की लिस्ट जारी कर RJD ने घेरा, बिहार सरकार ने गिनाए एक्शन

राष्ट्रीय जनता दल एक से 19 फरवरी के बीच बिहार में महिलाओं के साथ हुई आपराधिक घटनाओं की लिस्ट जारी करते हुए सरकार को घेरा है. सरकार ने विपक्षी दल के दावे पर पलटवार करते हुए इन मामलों में हुए एक्शन गिनाए हैं.

Advertisement
X
तेजस्वी यादव बोले- सीएम मजबूर (Photo: ITG)
तेजस्वी यादव बोले- सीएम मजबूर (Photo: ITG)

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक टकराव तेज हो गया है. विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर नीतीश कुमार की अगुवाई वाली बिहार सरकार को घेरा है. वहीं, सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने विपक्ष पर पलटवार किया है.

बिहार की सत्ता पर काबिज एनडीए और विपक्षी आरजेडी के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जंग छिड़ गई है. आरजेडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर 1 से 19 फरवरी के बीच महिलाओं और बच्चियों के साथ हुई यौन हिंसा की घटनाओं की लिस्ट जारी की है.

आरजेडी ने यह लिस्ट जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीर आरोप लगाए हैं. आरजेडी के हैंडल से पोस्ट में लिखा गया है कि कानून मरा पड़ा है, सरकार मौन है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी स्थिति ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें: बिहार: रोहतास में एक के बाद एक 5 लोगों ने तोड़ा दम, जहरीली शराब से मौत की आशंका

मुख्यमंत्री बिल्कुल अचेत हैं और ये एक कठपुतली बन के रह गए है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृह विभाग अपने पास रखते, लेकिन बीजेपी को देना पड़ा. मुख्यमंत्री इतना मजबूर हैं. सरकार गुंडों की तरह हरकत कर रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि जो सवाल पूछे, सरकार उसे गाली देने में लगी रहती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में 'ब्राह्मणवाद' पर संग्राम, लेफ्ट विधायक के बयान को डिप्टी CM ने बताया अपमान

आरजेडी की ओर से जारी महिला अपराधों की लिस्ट और तेजस्वी यादव के आरोप पर पलटवार किया है. राज्य सरकार की ओर से सभी घटनाओं को लेकर हुई कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी और बाल सुधार गृह भेजे जाने के विवरण भी सार्वजनिक किए गए हैं. सरकार ने हर मामले में त्वरित एक्शन का दावा करते हुए कहा है कि कानून अपना काम कर रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement