scorecardresearch
 

'हादसा नहीं हत्या है', पटना में अब कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर छात्रा की मौत

पटना के फुलवारीशरीफ स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. हालांकि परिजनों ने हत्या कर छत से फेंकने का आरोप लगाया है. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है.

Advertisement
X
पटना में छात्रा की मौत (Photo: Screengrab)
पटना में छात्रा की मौत (Photo: Screengrab)

पटना के फुलवारी शरीफ इलाके से एक 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. छात्रा की कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर मौत हो गई, लेकिन परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम का माहौल है.

पटना में कोचिंग गई 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत

जानकारी के अनुसार छात्रा फुलवारी शरीफ स्थित फंडामेंटल कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई थी. इसी दौरान वह कोचिंग सेंटर की छत से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृत छात्रा के परिजनों का आरोप है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है. मृतका के भाई हिमांशु कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन छत से खुद नहीं गिरी बल्कि उसके साथ मारपीट की गई और हत्या कर उसे छत से फेंक दिया गया. परिवार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए.

फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत पर बवाल

Advertisement

वहीं मृत छात्रा की बहन ज्योति कुमारी ने कहा कि उन्हें अपनी बहन के लिए न्याय चाहिए. उन्होंने प्रशासन और सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. परिवार ने कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी तब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement