scorecardresearch
 

शादी में जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, बेगूसराय हादसे का दिल दहला देने वाला CCTV

बेगूसराय में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौशाला के पास रात 9 बजे हुआ. शादी समारोह में जा रहे युवक की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
2 लोग अस्पताल में भर्ती.(Photo: Sourabh Kumar/ITG)
2 लोग अस्पताल में भर्ती.(Photo: Sourabh Kumar/ITG)

बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पूरी घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौशाला के पास रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों बाइकों की तेज रफ्तार टक्कर और उसके बाद चारों युवकों के कई फीट उछलकर सड़क पर गिरने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है.

इस हादसे में मृतक की पहचान बरौनी की एक पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी विनीत कुमार (23) के रूप में हुई है. वह कपिल देव सिंह का पुत्र था. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत तेघड़ा थाना पुलिस को जानकारी दी. वहीं मृतक के परिजनों को भी घटना की खबर दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.

यह भी पढ़ें: बिहार: बेगूसराय में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई तीन बच्चों की मां, पिलर से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी और सड़क के दोनों ओर से आते हुए अचानक आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे. इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना अध्यक्ष ने पुष्टि करते हुए बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

देखें वीडियो...

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक विनीत कुमार अपने साथी गौरव के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. गौरव, पंकज सिंह का पुत्र बताया गया है. दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए विद्यापति जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

परिवार में मातम, सबसे छोटा था मृतक

हादसे के बाद मृतक विनीत कुमार के घर में मातम पसरा हुआ है. परिवार और स्थानीय लोग इस अचानक हुए हादसे से सदमे में हैं. बताया जा रहा है कि विनीत फिलहाल पढ़ाई कर रहा था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था. परिवार को उम्मीद नहीं थी कि शादी समारोह में जाने की खुशी इस तरह मातम में बदल जाएगी.

Advertisement

ग्रामीणों के अनुसार, विनीत मिलनसार स्वभाव का था और पढ़ाई में भी रुचि रखता था. उसकी असमय मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है. वहीं घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement