scorecardresearch
 

GST का असर: Royal Enfield के इन मॉडलों पर मिल रही है छूट

Royal Enfield ने अपने कुछ मॉडलों की कीमत कर दी है. ये कीमतें आज यानी 17 जून से लागू हो रही हैं.

Advertisement
X
Bullet 350
Bullet 350

गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लागू होने से पहले ही ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अपने ग्राहकों को लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इंडस्ट्री अपने अगल-अलग मॉडलों पर कीमतों में छूट दे रही है. Royal Enfield ने अपने कुछ मॉडलों की कीमत कर दी है. ये कीमतें आज यानी 17 जून से लागू हो रही हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की तरफ से आए बयान में बताया गया है कि, GST से भारतीय बाजार में परिवर्तन आने वाला है, इसी के मद्देनजर रॉयल इनफिल्ड अपने ग्राहकों को पहुंचा रही है.

इन मॉडलों की कीमत कम कर दी गई हैं-

Royal Enfield Bullet 350 की कीमत 1.13 लाख रुपये है, इसमें ऑन रोड प्राइस में 3 से 4 हजार कम किया जाएगा. ये दो मॉडल ट्वीन स्पार्क और इलेक्ट्रा पर लागू होगा.

Royal Enfield Classic 350 की कीमत 1.35 लाख रुपये है. इसमें कंपनी 3-4 हजार रुपये की छूट देगी.

Advertisement

Royal Enfield Thunderbird 350 इसकी कीमत 1.61 लाख रुपये है. कंपनी इसमें ऑन रोड प्राइस में की छूट दे सकती है.

गौरतलब है कि इससे पहले बजाज ऑटो ने भी अपने कुछ मॉडलों की कीमत में 4,500 रुपए तक कमी करने का ऐलान किया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement