scorecardresearch
 

Sierra के बाद एक और लिजेंड की हो रही वापसी, कंपनी ने बनाया खास प्लान

ऑटोमोबाइल मार्केट में एक और लेजेंड की वापसी हो रही है. हम बात कर रहे हैं फ्रीलैंडर की, जो नए अवतार में आ रही है. पहले ये सिर्फ एक कार थी, लेकिन अब एक कार ब्रांड बनकर वापस आ रही है. ब्रांड ने अपना पहला कॉन्सेप्ट पेश किया है. इस ब्रांड के तहत कंपनी ऑफ-रोडर एसयूवी को पेश करेगी. साथ ही कंपनी फैमिली यूजर्स को भी टार्गेट कर रही है.

Advertisement
X
Freelander का कॉन्सेप्ट 97 चीन में पेश किया गया है. (Photo: Getty Images)
Freelander का कॉन्सेप्ट 97 चीन में पेश किया गया है. (Photo: Getty Images)

टाटा सियरा के बाद कंपनी एक और नेमप्लेट को वापस ला रही है. हम बात कर रहे हैं फ्रीलैंडर की है, जो नए अवतार में बाजार में वापसी कर रहा है. इस बार Freelander लैंडरोवर के किसी मॉडल का नाम नहीं होगा. बल्कि ये खुद में एक ब्रांड के रूप में वापस आ रहा है. यानी फ्रीलैंडर एक प्रीमियम एसयूवी ब्रांड होगा, जो चीन में चेरी और जेएलआर के जॉइंट वेंचर का हिस्सा होगा. 

जेएलआर की पैरेंट कंपनी टाटा मोटर्स है. एक तरह से टाटा मोटर्स इस नेम प्लेट को रिवाइव कर रही है. ब्रांड के पहले मॉडल को चीन में एक रग्ड इलेक्ट्रिक ऑफ-रोडर के रूप में पेश किया गया है, जिसका नाम कॉन्सेप्ट 97 है. फ्रीलैंडर लाइनअप में कंपनी सभी न्यू एनर्जी व्हीकल्स को लॉन्च करेगी. इसकी गाड़ियां जेएलआर के डिजाइन और चेरी की टेक्नोलॉजी से इंस्पायर्ड होंगी. 

मल्टीपल पावरट्रेन में आएगी

नई फ्रीलैंडर एसयूवी एडवांस 800वी इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी. ये मल्टीपल पावरट्रेन को सपोर्ट करेगी. इसमें फुली इलेक्ट्रिक, प्लग-इन हाइब्रिड और रेंज एक्सटेंडर तीनों ही सेटअप का सपोर्ट मिलेगा. इस फ्लेक्सिबल प्लेटफॉर्म की वजह से फ्रीलैंडर को मल्टीपल मार्केट और कस्टमर्स तक पहुंचने का मौका मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: Innova से बड़ी, धांसू रेंज! VinFast ला रहा है 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, टीजर आउट

Advertisement

खासकर ग्लोबल मार्केट में कंपनी को विस्तार का मौका मिलेगा. पेश किए गए पहले मॉडल कॉन्सेप्ट 97 का नाम ओरिजनल फ्रीलैंडर की लॉन्चिंग ईयर यानी 1997 पर रखा गया है. उम्मीद है कि प्रोडक्शन वर्जन भी दिखाए गए कॉन्सेप्ट से क्लोज होगा, जिसमें सिर्फ कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. 

Freelander SUV
फ्रीलैंडर ब्रांड के तहत कंपनी कई गाड़ियों को लॉन्च करने वाली है. (Photo: Getty Images)

बॉक्सी डिजाइन... प्रीमियम फीचर्स

डिजाइन की बात करें, तो ये एसयूवी बॉक्सी डिजाइन और रग्ड स्टांस को फॉलो करेगी. इसमें ओरिजनल फ्रीलैंडर और मॉडर्न लैंड रोवर के डिफेंडर जैसे मॉडल्स से प्रेरित डिजाइन देखने को मिलेगा. मुख्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें डायगोनल पिलर डिजाइन, पिक्सल स्टाइल एलईडी लाइटिंग और प्रॉमिनेंट स्किड प्लेट मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: बैटरी खत्म होने की नो-टेंशन! चलती इलेक्ट्रिक कार खुद होती है चार्ज, कैसे काम करती हैं REEV गाड़ियां

कार में थ्री रो वाला सेटअप देखने को मिल सकता है. यानी ये एक 6-सीटर कार होगी. कंपनी इसके जरिए फैमिली बायर्स को टारगेट करेगी. कैबिन में पिलर-टू-पिलर डिस्प्ले सेटअप, एक बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन और एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे. एसयूवी में ADAS और LiDAR का सपोर्ट मिलेगा. फ्रीलैंडर लाइनअप चीन के अलावा ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च होगा. चीन के बाद इसे यूरोप में लॉन्च किया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement