scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

3.7 सेकंड में स्पीड, 154Km की रेंज, देखें कैसी है रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक

Royal Enfield Flying Flea C6
  • 1/7

रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च कर दिया है. कंपनी पिछले काफी समय से फ्लाइंग फ्ली को दिखा रही थी. अब कंपनी ने इस बाइक से आधिकारिक रूप से पर्दा उठा दिया है. फ्लाइंग फ्ली सी6 (Flying Flea C6) में नियो रेट्रो लुक देखने को मिलेगा. यानी ये बाइक मॉडर्न और नए दोनों ही जमाने से इंस्पायर्ड दिखती है. (Photo: ITG)

Royal Enfield Flying Flea C6
  • 2/7

फ्लाइंग फ्ली सी6 को कंपनी ने 2.79 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. हालांकि, अगर आप बाइक को बैटरी एज ए सर्विस के तहत खरीदते हैं, तो इसकी कीमत घटकर 1.99 लाख रुपये हो जाती है.  (Photo: ITG)

Royal Enfield Flying Flea C6
  • 3/7

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक में 15.4 kW (20 एचपी) का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. बाइक को पावर देने के लिए 3.91kWh की बैटरी दी गई है. इलेक्ट्रिक बाइक 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 3.7 सेकंड में पकड़ लेती है.  (Photo: ITG)

Advertisement
Royal Enfield Flying Flea C6
  • 4/7

बाइक की मैक्सिमम स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इसकी आईडीसी क्लेम्ड रेंज 154 किलोमीटर है. 20 परसेंट से 80 परसेंट तक बैटरी को चार्ज करने में सिर्फ 65 मिनट का वक्त लगता है. बाइक में कई सारे फीचर्स दिए गए हैं.  (Photo: ITG)

Royal Enfield Flying Flea C6
  • 5/7

फ्लाइंग फ्ली सी6 में ऑल एलईडी लाइटिंग, गूगल बेस्ड ऑन बोर्ड नेविगेशन, वायरलेस फोन चार्जिंग, एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल और विभिन्न राइड मोड्स मिलते हैं. फ्लाइंग फ्ली सी6 में यूनिक और कॉम्पैक्ट स्टाइलिंग मिलती है. इसका डिजाइन ओरिजनल फ्लाइंग फ्ली से प्रेरित है.  (Photo: ITG)

Royal Enfield Flying Flea C6
  • 6/7

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में एक्सपोज्ड फ्रेम, ग्राइडर टाइप फ्रंट सस्पेंशन, फ्लोटिंग सीट और डिटैचेबल पिलियन सीट मिलती है. बाइक का वजन सिर्फ 124 किलोग्राम है. बैटरी पैक को एलुमिनियम केसिंग में रखा गया है.  (Photo: ITG)

Royal Enfield Flying Flea C6
  • 7/7

फ्लाइंग फ्ली सी6 की डिलीवरी मई में शुरू होगी. 10 अप्रैल से बाइक को बुक किया जा सकता है. कंपनी ने फ्लाइंग फ्ली का अलग शोरूम जामनगर बेंगलुरू में खोला है. रनिंग कॉस्ट के हिसाब से भी ये बाइक पॉकेट फ्रेंडली पड़ेगी. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement