scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

सुपरकंप्यूटर, सुपरस्क्रीन और रॉयल ठाठ! चलता-फिरता लिविंग रूम है ये कार, देखें PHOTOS

Mercedes-Benz Maybach S-Class 2026
  • 1/9

मर्सिडीज-बेंज ने अपनी Maybach S-Class को रिवील कर दिया है. इसमें कंपनी ने उन्हीं टेक और विजुअल अपडेट्स को जोड़ा है, जो दो महीने पहले रिवील हुई एस-क्लास फेसलिफ्ट में थे. हालांकि, इसके साथ ही Maybach S-Class में ज्यादा पर्सनलाइज्ड ऑप्शन दिए गए हैं. (Photo: mercedes-benz.com)

Mercedes-Benz Maybach S-Class 2026
  • 2/9

कार के एक्सटीरियर में आपको एस क्लास की झलक साफ दिखाई देगी. हालांकि, उसमें मेबैक का ट्विस्ट भी नजर आएगा. Maybach S-Class का ग्रील 20 परसेंट बड़ा है और इसमें एलईडी इल्यूमिनेशन मिलता है. ग्रील पर ही Macbach की ब्रांडिंग मिलेगी, जो जलती है. (Photo: mercedes-benz.com)

Mercedes-Benz Maybach S-Class 2026
  • 3/9

इसमें वी8 और वी12 दो इंजन का विकल्प मिलेगा. कार में कई सारे अपडेट किए गए हैं. कार के ट्विन स्टार हेडलैम्प्स पर ब्रांड का सिग्नेचर रोड गोल्ड एसेंट नजर आता है. साइड में एक लाइट प्रोजेक्टर दिया गया है, जो कार के दरवाजे ओपन होने पर उसका नाम जमीन पर प्रोजेक्ट करता है. (Photo: mercedes-benz.com)

Advertisement
Mercedes-Benz Maybach S-Class 2026
  • 4/9

इसमें 20 इंच के व्हील्स दिए गए हैं. 2026 मर्सिडीज मेबैक एस क्लास में नई नाइट सीरीज एक्सटीरियर पैकेज दिया गया है. कार के इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं. स्टीरियंग व्हील्स से लेकर सेंटर कंसोल तक इसमें सबकुछ अपडेट किया गया है. एंबिएंट लाइट अपडेट की गई है, जो 10 कलर थीम सपोर्ट करती है. (Photo: mercedes-benz.com)

Mercedes-Benz Maybach S-Class 2026
  • 5/9

टेक कीट की बात करें, तो इसमें एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट सेटअप दिया गया है.  कार सुपरस्क्रीन के साथ आती है. इसमें 14.4 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन मिलती है. इसमें 12.3 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले मिलता है. कार में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है. (Photo: mercedes-benz.com)

Mercedes-Benz Maybach S-Class 2026
  • 6/9

एआई-बेस्ड टेक्नोलॉजी का असर मेबैक की दुनिया में भी देखने को मिल रहा है. कार में चैटजीपीटी, बिंग और जेमिनी को मिलाकर बनाया गया वॉयस असिस्टेंट सिस्टम मिलता है. चार 'सुपरकंप्यूटर' से बना नया ईएंडई आर्किटेक्चर स्क्रीन से लेकर सेफ्टी फीचर्स और ड्राइविंग डायनामिक्स तक कार की हर चीज को कंट्रोल करता है. (Photo: mercedes-benz.com)

Mercedes-Benz Maybach S-Class 2026
  • 7/9

मैन्युफैक्चर (MANUFAKTUR) कस्टमाइजेशन प्लेटफॉर्म के तहत यूजर्स 150 एक्सटीरियर शेड्स और 400 इंटीरियर कलर में से चुन सकते हैं. कार के कई एलिमेंट्स को कस्टमाइज किया जा सकता है. (Photo: mercedes-benz.com)

Mercedes-Benz Maybach S-Class 2026
  • 8/9

मर्सिडीज बेंज मेबैक एस क्लास दो इंजन ऑप्शन में मिलेगी. Maybach S 580 में वी8 पेट्रोल इंजन दिया गया है. वहीं Maybach S 680 में वी12 पेट्रोल इंजन मिलेगा. 4 लीटर वी8 बाईटर्बो इंजन 530 एचपी की पावर और 750 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. (Photo: mercedes-benz.com)

Mercedes-Benz Maybach S-Class 2026
  • 9/9

वहीं 6.0 लीटर वी12 इंजन 621 एचपी की पावर और 900 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. दोनों ही इंजन 4MATIC ऑल व्हील ड्राइव और 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं. भारत में ये कार अगले साल लॉन्च हो सकती है. (Photo: mercedes-benz.com)

Advertisement
Advertisement
Advertisement