scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

स्पोर्टी लुक... धांसू रेंज! आ गई HERO की इलेक्ट्रिक बाइक, तस्वीरों में देखें नई Vida VXZ

Hero Vida VXZ Electric Bike
  • 1/12

इलेक्ट्रिक बाइक की दुनिया में अब मुकाबला सिर्फ रेंज और बैटरी तक सीमित नहीं रह गया है. कंपनियां ऐसी मोटरसाइकिल तैयार करने में जुटी हैं, जो लुक और परफॉर्मेंस के मामले में पेट्रोल बाइक को भी टक्कर दे सकें. इसी कड़ी में Hero MotoCorp ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल VIDA Project VXZ को EICMA 2026 में शेाकेस किया है. (Photo: ITG)
 

Hero Vida VXZ Electric Bike
  • 2/12

अमेरिकी कंपनी Zero Motorcycles के साथ मिलकर तैयार की जा रही इस बाइक को पहली बार EICMA 2025 में पेश किया गया था. अब कंपनी ने इसे बिल्कुल नए रंग-रूप के साथ पेश किया है. खास बात यह है कि इस बार बाइक पिंक और पर्पल कलर के कॉम्बिनेशन में नजर आई है. इसके अलावा चार्जिंग पोर्ट, बेल्ट ड्राइव और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से जुड़ी नई जानकारियां भी सामने आई हैं. (Photo: ITG)

Hero Vida VXZ Electric Bike
  • 3/12

Hero VIDA VXZ का डिजाइन काफी अग्रेसिव और स्पोर्टी है. इसका लुक एक स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल जैसा है. बाइक के फ्रंट में एंगुलर डिजाइन वाला प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है, जिसके चारों तरफ चौड़ा लाइटिंग सेटअप नजर आता है. इसके ऊपर छोटा टिंटेड फ्लाईस्क्रीन लगाया गया है. वहीं, चौड़ा हैंडलबार और बड़ा डिजिटल डिस्प्ले इसके फ्रंट लुक को और अट्रैक्टिव बनाते हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
Hero Vida VXZ Electric Bike
  • 4/12

बाइक के बॉडी पैनल पर पिंक और पर्पल कलर का इस्तेमाल किया गया है. इस पर खास ग्राफिक्स भी दिए गए हैं. वहीं, ब्लैक फ्रेम और मैकेनिकल पार्ट्स के साथ इसका कलर कॉम्बिनेशन काफी अलग दिखाई देता है. साइड पैनल कुछ हद तक ट्रांसपेरेंट नजर आते हैं, जिन पर Project VXZ की बैजिंग दी गई है. (Photo: ITG)

Hero Vida VXZ Electric Bike
  • 5/12

इसमें राइडर और पीछे बैठने वाले के लिए अलग-अलग सीट दी गई हैं. पीछे की तरफ उठा हुआ टेल सेक्शन और पतला टेल लैंप इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. इसका ऊपरी हिस्सा देखने में पेट्रोल बाइक के फ्यूल टैंक जैसा लगता है, लेकिन असल में यहां चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. (Photo: ITG)
 

Hero Vida VXZ Electric Bike
  • 6/12

इस बार कंपनी ने Project VXZ का चार्जिंग सिस्टम भी दिखया है. बाइक के ऊपरी पैनल को खोलने पर अंदर चार्जिंग इनलेट दिखाई देता है. इसे एक हिंज कवर से ढका गया है. हालांकि, Hero MotoCorp ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि इसमें किस चार्जिंग स्टैंडर्ड का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा ऑनबोर्ड चार्जर की क्षमता और चार्जिंग स्पीड का भी खुलासा नहीं हुआ है. (Photo: ITG)
 

Hero Vida VXZ Electric Bike
  • 7/12

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की एक और खासियत इसका बेल्ट ड्राइव सिस्टम है. बाइक के पिछले पहिये तक मोटर की पावर पहुंचाने के लिए बेल्ट का इस्तेमाल किया गया है. मोटर को स्विंगआर्म के पिवट के पास लगाया गया है. वहीं, बाइक के बीच और निचले हिस्से में बड़ा फिन वाला एनक्लोजर दिखाई देता है, जिसमें बैटरी और दूसरे इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स दिए गए हैं. (Photo: ITG)

Hero Vida VXZ Electric Bike
  • 8/12

Hero VIDA Project VXZ में हार्डवेयर के मामले में भी कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं. इसके फ्रंट में अपसाइड डाउन (USD) फोर्क सस्पेंशन दिया गया है, जबकि पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है. बाइक में अलॉय व्हील्स के साथ बेहतर तरह से डिजाइन किए गए टायर दिए गए हैं. (Photo: ITG)

Hero Vida VXZ Electric Bike
  • 9/12

इसके अलावा इसमें स्विंगआर्म और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक देखने को मिलते हैं. फ्रंट ब्रेक में ByBre ब्रांड का कैलिपर दिया गया है. वहीं, ABS सिस्टम के लिए टोन रिंग भी दिखाई देती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके व्हील साइज, सस्पेंशन ट्रैवल, सीट हाइट, ग्राउंड क्लीयरेंस और कुल वजन की जानकारी नहीं दी है. (Photo: ITG)

Advertisement
Hero Vida VXZ Electric Bike
  • 10/12

Vida VXZ का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी काफी खास है. इसमें बड़ा कलर डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर बाइक का ग्राफिक्स, Sport राइडिंग मोड, पार्किंग फंक्शन और सेटिंग्स दिखाई देती हैं. इसके अलावा स्क्रीन पर बैटरी की स्थिति और अनुमानित ड्राइविंग रेंज की जानकारी भी मिलती है. (Photo: ITG)
 

Hero Vida VXZ Electric Bike
  • 11/12

बाइक के स्विचगियर में डायरेक्शन कंट्रोल, हैजार्ड बटन और राइडिंग मोड सेलेक्टर दिया गया है. इसके अलावा एक SOS बटन भी नजर आया है. डिस्प्ले पर ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल से जुड़े सिंबल भी दिखाई देते हैं. इससे उम्मीद है कि कंपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक में कई मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स देने की तैयारी कर रही है. (Photo: ITG)

Hero Vida VXZ Electric Bike
  • 12/12

EICMA 2026 में दिखाई गई एक तस्वीर में बाइक के डिस्प्ले पर 80 फीसदी बैटरी चार्ज होने पर 150 किलोमीटर की अनुमानित रेंज दिखाई गई है. इस आंकड़े के आधार पर अगर कैलकुलेश करें तो 100 फीसदी चार्ज पर इसकी अनुमानित रेंज करीब 188 किलोमीटर हो सकती है. हीरो मोटोकॉर्प ने फिलहाल Vida VXZ के प्रोडक्शन, लॉन्च टाइमलाइन और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement