होर्मुज स्ट्रेट से शुरू हुआ नया टकराव, US ठिकानों पर हमले की ईरान ने बताई पूरी टाइमलाइन

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कुवैत और बहरीन की ओर दागी गई मिसाइलों के पीछे की वजह बताई है. ईरान का दावा है कि अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों को निकालने की कोशिश की और उसके ठिकानों पर हमला किया, जिसके जवाब में उसने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

Advertisement
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट और कुवैत-बहरीन पर मिसाइलें दागी हैं. (Photo- ITG) ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट और कुवैत-बहरीन पर मिसाइलें दागी हैं. (Photo- ITG)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST

ईरान-अमेरिका के बीच होर्मुज स्ट्रेट में टकराव जैसे हालात पैदा हो रहे हैं. तीन दिनों में दूसरी बार है जब ईरान ने कुवैत-बहरीन पर मिसाइलें दागी हैं. ताजा हमले में होर्मुज स्ट्रेट की तरफ भी चार मिसाइलें दागी गई हैं. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने खुलासा किया कि कुवैत और बहरीन की तरफ दागी गई सात मिसाइलें दरअसल अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में चलाई गई थीं.

Advertisement

हालांकि अमेरिका का कहना है कि इनमें से कोई भी मिसाइल अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी. ईरानी समाचार एजेंसी फारस और तस्नीम के मुताबिक, IRGC ने हमले की पूरी टाइमलाइन जारी की है. ईरान का दावा है कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब अमेरिकी सेना की निगरानी में चार तेल टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से निकलने की कोशिश कर रहे थे. IRGC के मुताबिक, इन टैंकरों को लेकर ईरानी नौसेना ने चेतावनी जारी की थी.

यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट पर टोल सिस्टम की ईरान-ओमान ने कर दी रीब्रांडिंग? अब वसूलेगा सर्विस फीस

ईरान का कहना है कि चेतावनी के बावजूद टैंकर आगे बढ़ते रहे, जिसके बाद एक टैंकर को निशाना बनाकर रोक दिया गया जबकि बाकी जहाज वापस लौट गए. इसके कुछ ही समय बाद अमेरिकी ड्रोन ने ईरान के केश्म और सीरिक इलाके में स्थित सेटेलाइन कम्युनिकेशन सिस्टम पर दो प्रोजेक्टाइल दागे.

Advertisement

कुवैत-बहरीन पर ईरान ने क्यों किया अटैक?

IRGC के मुताबिक, इसी कार्रवाई के जवाब में उसने कुवैत में मौजूद दो अमेरिकी एयरबेस और बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय को निशाना बनाया. संगठन ने दावा किया कि हमले एयरोस्पेस मिसाइलों के जरिए किए गए.

यह भी पढ़ें: न जंग की जीत, न शांति की गारंटी... अमेरिका-ईरान में ऐसे होगी पीस डील

होर्मुज की तरफ भी ईरान ने दागी मिसाइलें

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का दावा इससे अलग है. अमेरिका के मुताबिक, ईरान ने कुवैत और बहरीन की तरफ कुल सात मिसाइलें दागीं, लेकिन कोई भी अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंची. अमेरिकी सेना ने यह भी कहा कि उसने होर्मुज स्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे चार ईरानी ड्रोन मार गिराए और जवाबी कार्रवाई में केश्म द्वीप और ईरान के दक्षिणी तट पर मौजूद तटीय रडार ठिकानों को निशाना बनाया.

IRGC ने अपने बयान में अमेरिका को कड़ी चेतावनी भी दी है. संगठन ने कहा कि अगर इस तरह की कार्रवाई दोबारा हुई तो जवाब सीमित नहीं रहेगा. उसने दावा किया कि ऐसी स्थिति में होर्मुज स्ट्रेट को तेल और गैस निर्यात के लिए पूरी तरह बंद किया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »