विदेशी बैंकों में जब्त ईरान के 6 अरब डॉलर उसे सौंपेगा US? जानें व्हाइट हाउस ने क्या कहा

ईरान की फ्रीज संपत्तियों को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका इन्हें रिलीज करने पर सहमत हो गया है. लेकिन व्हाइट हाउस ने इन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है. ये फंड्स करीब 6 अरब डॉलर के हैं, जो ईरान ये पैसा दक्षिण कोरिया को किए गए तेल निर्यात से प्राप्त हुआ था.

Advertisement
   व्हाइट हाउस ने उन दावों को खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा था कि अमेरिका विदेशी बैंकों में जब्त ईरान के 6 अरब डॉलर रिलीज करेगा. (Photo: Reuters) व्हाइट हाउस ने उन दावों को खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा था कि अमेरिका विदेशी बैंकों में जब्त ईरान के 6 अरब डॉलर रिलीज करेगा. (Photo: Reuters)

रोहित शर्मा

  • वॉशिंगटन,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

व्हाइट हाउस ने शनिवार को उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिका ने विदेशी बैंकों में जमा ईरान की फ्रीज संपत्तियों को रिलीज करने पर सहमति जता दी है. वहीं, कतर के विदेश मंत्रालय की ओर से भी इस पर कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं आई है. यह खंडन ऐसे समय आया है जब अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सीजफायर कराने के लिए बातचीत कर रहे हैं. 

Advertisement

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट में एक वरिष्ठ ईरानी सूत्र के हवाले से कहा गया था कि अमेरिका कतर और अन्य विदेशी बैंकों में ईरान की फ्रीज संपत्तियों को रिलीज करने पर सहमत हो गया है. उसी सूत्र ने यह भी दावा किया कि इन संपत्तियों को अनफ्रीज करने का प्रस्ताव 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने' से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है. जिन फंड्स की बात हो रही है, उनकी कुल राशि करीब 6 अरब डॉलर है. 

यह भी पढ़ें: ईरान-US में जंग रोकने पर बनेगी बात? ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नए बयान से बढ़ी हलचल

ईरान के फंड्स क्यों और कब जब्त हुए?

ईरान के फंड्स को पहली बार 2018 में फ्रीज किया गया था, जब अमेरिका ने डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगाए थे और तेहरान के साथ परमाणु समझौते से बाहर निकल गया था. ईरान को यह पैसा दक्षिण कोरिया को किए गए तेल निर्यात से प्राप्त हुआ था और दक्षिण कोरियाई बैंकों में रखा गया था. साल 2023 में इन फंड्स को कतर के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया था. यह कदम दोहा की मध्यस्थता में अमेरिका-ईरान के बीच कैदियों की अदला-बदली (Prisoners Swap) समझौते का हिस्सा था. 

Advertisement

इस समझौते के तहत ईरान में हिरासत में रखे गए पांच अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया गया था, जिसके बदले में अमेरिका में बंद पांच ईरानियों की रिहाई और इन फंड्स के ट्रांसफर पर सहमति बनी थी. उस समय अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि इस रकम का इस्तेमाल केवल मानवीय उद्देश्यों- जैसे भोजन, दवाइयां, मेडिकल उपकरण और कृषि उत्पाद के लिए ही किया जा सकेगा और यह अमेरिकी ट्रेजरी की निगरानी में होगा.

यह भी पढ़ें: 'पहलगाम हमले से बढ़ी PAK की हैसियत', US-ईरान वार्ता के बीच लश्कर कमांडर का सनसनीखेज कबूलनामा

हालांकि, 7 अक्टूबर 2023 को हमास (जिसे ईरान का सहयोगी माना जाता है) द्वारा इजरायल पर हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने इन फंड्स को फिर से फ्रीज कर दिया था. उस समय अधिकारियों ने कहा था कि निकट भविष्य में ईरान को इन पैसों तक पहुंच नहीं दी जाएगी और वॉशिंगटन के पास खाते को पूरी तरह ब्लॉक करने का अधिकार रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »