अमेरिका ने ईरान को दिया बड़ा झटका, स्पेस प्रोग्राम पर लगाया बैन

अमेरिका ने ईरान पर अंतरिक्ष कार्यक्रम के नाम पर बैलेस्टिक मिसाइल विकसित करने का आरोप भी लगाया. बताया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन ने पहली बार ईरानी अंतरिक्ष एजेंसी पर रोक लगाई है.

Advertisement
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:57 AM IST

  • प्रतिबंधों को लेकर अमेरिका-ईरान में तनाव जारी
  • अमेरिका ने लगाया बैलेस्टिक मिसाइल बनाने का आरोप

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है. अब अमेरिका ने ईरान को झटका देते हुए अंतरिक्ष कार्यक्रम पर रोक लगा दी है. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि लॉन्च पैड धमाके के बाद अमेरिका ने ईरान के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाया है.

ईरान के इमाम खुमैनी अंतरिक्ष केंद्र में गुरुवार को हुए विस्फोट के बाद अमेरिका ने यह पाबंदी लगाई है.अमेरिका ने ईरान पर अंतरिक्ष कार्यक्रम के नाम पर बैलेस्टिक मिसाइल विकसित करने का आरोप भी लगाया. बताया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन ने पहली बार ईरानी अंतरिक्ष एजेंसी पर रोक लगाई है.

Advertisement

बता दें कि ईरान ने हाल ही में स्वीकार किया था कि उसके इमाम खुमैनी अंतरिक्ष केंद्र से छोड़े जा रहे एक रॉकेट में उड़ान भरने से पहले ही विस्फोट हुआ था.ईरान के एक अधिकारी ने कहा था कि लॉन्चिंग के दौरान तकनीकी खराबी की वजह से लॉन्च पैड पर धमाका हुआ.जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमाके की एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसको लेकर सवाल भी उठे कि आखिर अमेरिका के पास विस्फोट की तस्वीर कैसे आई.

हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के अंतरिक्ष मिशन को खराब करने में अमेरिका का कोई लेना-देना नहीं है. जो तस्वीर शेयर की गई है, वह पुरानी है. वहीं ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को अमेरिका के साथ किसी भी तरह की द्विपक्षीय बातचीत करने से इनकार कर दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »