अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने 'भाई' से किया था निकाह? पुराने आरोपों की नए सिरे से जांच

अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर पर लगे फर्जी शादी के पुराने आरोपों की फेडरल एजेंसियों ने नई जांच शुरू कर दी है. 2016 में भी इल्हान पर इसी मामले में जांच हुई थी, लेकिन समय सीमा खत्म होने के कारण गंभीर आरोप नहीं लगाए जा सके थे.

Advertisement
ओबामा के कार्यकाल में भी इल्हान पर इस मामले की जांच हुई थी. (File Photo- AP) ओबामा के कार्यकाल में भी इल्हान पर इस मामले की जांच हुई थी. (File Photo- AP)

रोहित शर्मा

  • वॉशिंगटन,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

अमरीकी डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उनपर लगे इमिग्रेशन फ्रॉड के बाद अब जाली शादी से जुड़े पुराने आरोपों की नए सिरे से जांच की जाएगी. फेडरल जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद से ये मामला फिर से चर्चा में है.

साल 2016 में ओबामा प्रशासन के दौरान भी इल्हान उमर की जांच की गई थी. उस वक्त जांचकर्ताओं को कुछ ऐसे सबूत मिले थे कि इल्हान उमर ने एक व्यक्ति के साथ 'फर्जी शादी' की थी.

Advertisement

आरोप था कि इल्हान ने अपने भाई से ही शादी रचाई थी. हालांकि, 5 साल की समय सीमा खत्म हो जाने के कारण उस समय गंभीर आपराधिक आरोप दर्ज नहीं किए जा सके थे. अब उन्हीं पुराने आरोपों और दस्तावेजों की नए सिरे से जांच की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

आलोचकों और मीडिया रिपोर्ट्स में लंबे समय से ये दावा किया जाता रहा है कि इल्हान उमर ने अमरीकी नागरिकता या ग्रीन कार्ड हासिल करने में मदद के लिए अहमद नुर सईद एल्मी नाम के एक व्यक्ति से 'फर्जी शादी' की थी. हालांकि, इल्हान उमर हमेशा से अपने ऊपर लगे इन आरोपों को खारिज करती रही हैं.

हाल ही में होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस (HSI) ने वॉशिंगटन डीसी स्थित इल्हान उमर के आवास पर छापेमारी की थी. जांच एजेंसियों का फोकस इस बात पर था कि क्या इल्हान उमर या उनके पिता ने अमरीकी नागरिकता के कागजातों में गलत जानकारी दी थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद इल्हान उमर के घर पर पड़ा छापा, बोलीं- ट्रंप मुझे बदनाम कर रहे हैं

बॉर्डर जॉर टॉम होमैन के मुताबिक, अगर ये आरोप साबित हो जाते हैं, तो इल्हान उमर की अमरीकी नागरिकता रद्द की जा सकती है. इल्हान पर इमिग्रेशन धोखाधड़ी ही नहीं, बल्कि वित्तीय संपत्तियों को लेकर भी जांच चल रही है. वॉशिंगटन के शीर्ष संघीय अभियोजक ने पुष्टि की है कि इल्हान उमर के वित्तीय खुलासों और उनके पति के व्यावसायिक मूल्यांकनों में पाई गई गड़बड़ियों की अलग से जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »