सैन्य ठिकाने, ड्रोन साइट्स... अमेरिका ने 24 घंटे में ईरान में दूसरी बार किया बड़ा हमला

अमेरिका का कहना है कि ईरान ने पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक कर युद्धविराम का उल्लंघन किया. इसी के जवाब में होर्मुज के पास ईरान के सैन्य ठिकानों पर ताजा हमले किए गए.

Advertisement
अमेरिका ने ईरान में फिर मचाई तबाही (File Photo: Reuters) अमेरिका ने ईरान में फिर मचाई तबाही (File Photo: Reuters)

aajtak.in

  • वॉशिंगटन,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:53 AM IST

अमेरिका ने एक बार फिर ईरान में बड़ा हमला किया है. 24 घंटे के भीतर दूसरी बार अमेरिका ने शनिवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरानी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के मिलिट्री सर्विलांस इंफ्रस्ट्रक्टर, कम्युनिकेशन सिस्टम्स, एयर डिफेंस साइट्स, ड्रोन भंडारण केंद्र और समुद्री बारूदी सुरंग (माइन) बिछाने की क्षमताओं को निशाना बनाया.

Advertisement

ईरान के सिरिक शहर में धमाकों की गूंज
ईरान के सरकारी मीडिया IRIB ने सैन्य सूत्र के हवाले से बताया कि दक्षिणी शहर सिरिक के पास विस्फोटों की आवाज सुनी गई. कई प्रोजेक्टाइल एक दूरसंचार टावर से टकराए, हालांकि घटना के बारे में तत्काल अधिक जानकारी नहीं दी गई.

शुक्रवार को भी ईरान के भीतर अमेरिका ने जबर्दस्त अटैक किया था. हैरानी की बात यह है कि हाल ही में वॉशिंगटन और तेहरान के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी थी. ऐसे में अमेरिका की इस कार्रवाई से दोनों देशों के बीच तनातनी फिर बढ़ने लगी है.

शिप पर हमले का अमेरिका ने लिया बदला
अमेरिका का आरोप है कि ईरान ने शनिवार तड़के वन-वे अटैक ड्रोन के जरिए पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर M/T Kiku पर हमला कर युद्धविराम का उल्लंघन किया. CENTCOM के अनुसार, यह टैंकर दो मिलियन (20 लाख) से अधिक बैरल कच्चा तेल लेकर होर्मुज के पास से गुजर रहा था, तभी उस पर हमला हुआ.

Advertisement

अमेरिकी सेना का कहना है कि शुक्रवार की कार्रवाई के बाद ईरान को युद्धविराम  पालन करने का मौका दिया गया था, लेकिन उसने तनाव कम करने के बजाय ताजा हमला कर हालात को और गंभीर बना दिया.

वेंस ने पहले ही ईरान को चेताया था
CENTCOM ने अपने बयान में कहा, होर्मुज से कमर्शियल शिप्स की आवाजाही जारी है. अमेरिकी सेना पूरी तरह सतर्क, सक्षम और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

अमेरिका सेना ने शुक्रवार को भी ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण केंद्रों के साथ रडार ठिकानों पर हमले किए थे. वॉशिंगटन का कहना था कि यह कार्रवाई 25 जून को सिंगापुर के झंडे वाले मालवाहक जहाज M/V Ever Lovely पर ईरानी ड्रोन हमले के जवाब में की गई थी.

तनाव बढ़ने के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को आगे किसी भी सैन्य कार्रवाई से बचने की चेतावनी दी थी. 

उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा, 'ईरान ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और हमने उसका पालन किया. यदि समझौते को पालन करने में कोई मतभेद है, तो बातचीत से सुलझाया जा सकता है. लेकिन हिंसा का जवाब हिंसा से दिया जाएगा.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »