अमेरिका : पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के घर पर FBI के छापे, बोले- यह देश के लिए काला दिन

एफबीआई की ये रेड राष्ट्रपति के आधिकारिक कागजात की तलाश में है, जिन्हें ट्रम्प के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद फ्लोरिडा लाया गया था. ट्रम्प ने बयान जारी कर कहा कि उनके फ्लोरिडा स्थित खूबसूरत पाम बीच घर मार ए लागो पर एफबीआई की रेड पड़ी है, इसे अधिकारियों द्वारा सीज कर दिया गया है और कब्जे में ले लिया गया है.

Advertisement
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

aajtak.in

  • फ्लोरिडा,
  • 09 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित मार ए लागो रिसॉर्ट पर FBI की रेड पड़ी है. डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद बयान जारी कर ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पाम बीच पर स्थित मार ए लागो पर एफबीआई के अधिकारियों ने रेड डाली है और इसे सीज कर दिया है. बताया जा रहा है कि एफबीआई की ये रेड राष्ट्रपति के आधिकारिक कागजात की तलाश में है, जिन्हें ट्रम्प के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद फ्लोरिडा लाया गया था. 

Advertisement

ट्रम्प ने बयान जारी कर कहा कि उनके फ्लोरिडा स्थित खूबसूरत पाम बीच घर मार ए लागो पर एफबीआई की रेड पड़ी है, इसे अधिकारियों द्वारा सीज कर दिया गया है और कब्जे में ले लिया गया है. बताया जा रहा है कि जब एफबीआई की रेड पड़ी, जब ट्रम्प फ्लोरिडा में मौजूद नहीं थे. 

यह देश के लिए काला वक्त- ट्रम्प

ट्रम्प ने कहा, यह हमारे देश के लिए काला वक्त है. अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. जांच एजेंसियों के साथ सहयोग के बावजूद इस तरह की रेड की गई. यह न्याय तंत्र का हथियार के तौर पर गलत इस्तेमाल करने जैसा है. यह कट्टर लेफ्ट डेमोक्रेट्स का हमला है, जो नहीं चाहते मैं 2024 में राष्ट्रपति चुनाव के लिए उतरूं. 

फ्लोरिडा में मौजूद नहीं हैं ट्रम्प

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, ये सर्च सोमवार सुबह शुरू हुई है. अधिकारी ट्रम्प के ऑफिस और पर्सनल क्वार्टर पर फोकस कर सर्च कर रहे हैं. वहीं, इस मामले में जस्टिस डिपार्टमेंट और व्हाइट हाउस ने बयान जारी नहीं किया है. 

Advertisement

जस्टिस डिपार्टमेंट डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ दो मामलों में जांच कर रहा है. पहला मामला 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को उलटने के प्रयास के मामले में और दूसरा दस्तावेजों को संभालने के संबंध में. अप्रैल मई में भी इस मामले में जांच एजेंसी ने फ्लोरिडा में ट्रम्प के करीबियों से पूछताछ की थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »