बैंकॉक का लग्जरी होटल, चाय के कप और सायनाइड... क्या है थाईलैंड में 6 विदेशी नागरिकों की मौत की मिस्ट्री?

पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग अलग-अलग तारीख को होटल पहुंचे और इन्हें अलग-अलग कमरे अलॉट किए गए थे. लेकिन 15 जुलाई को ये सभी लोग एक लग्जरी सुइट में शिफ्ट हो गए थे. 15 जुलाई की दोपहर लगभग दो बजे रूम सर्विस ने कमरे में खाना डिलीवर किया था. लेकिन इसके बाद से इनमें से किसी भी शख्स को कमरे से बाहर नहीं देखा गया. 

Advertisement
बैंकॉक के होटल में छह लोगों की मौत बैंकॉक के होटल में छह लोगों की मौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 9:03 AM IST

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लग्जरी होटल में 6 विदेशी नागरिकों की मौत का मामला दुनियाभर में सुर्खियों में बना हुआ है. मरने वालों में दो अमेरिकी जबकि चार वियतनाम के नागरिक थे. इनमें तीन महिला और तीन पुरूष हैं. अब इस मामले में सायनाइड का एंगल सामने आया है. लेकिन ये पूरा मामला आखिर है क्या? 

बीते कुछ दिनों से बैंकॉक के फाइव स्टार होटल ग्रैंड हयात इरावन की पांचवीं मंजिल के लग्जरी सुइट में छह लोग ठहरे थे. लेकिन मंगलवार दोपहर को सभी अपने कमरे में मृत पाए गए. शुरुआत में इस मामले में सातवें शख्स की संलिप्तता की बात सामने आई थी. लेकिन बाद में पुलिस ने साफ किया कि इस मामले में किसी अन्य शख्स का कोई लेना-देना नहीं है. दरअसल ऑटोपसी रिपोर्ट में इन लोगों के शरीर से सायनाइड (जहर) के अंश मिले हैं. इसके बाद इन लोगों के जहर खाने की थ्योरी का एंगल सामने आया.

Advertisement

क्या है मामला?

पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग अलग-अलग तारीख को होटल पहुंचे और इन्हें अलग-अलग कमरे अलॉट किए गए थे. लेकिन 15 जुलाई को ये सभी लोग एक लग्जरी सुइट में शिफ्ट हो गए थे. 15 जुलाई की दोपहर लगभग दो बजे रूम सर्विस ने कमरे में खाना डिलीवर किया था. लेकिन इसके बाद से इनमें से किसी भी शख्स को कमरे से बाहर नहीं देखा गया. 

ये सभी लोग सोमवार को होटल से चेक-आउट करने वाले थे. लेकिन तय समय के बावजूद लंबे समय तक चेक-आउट नहीं करने की वजह से होटल स्टाफ इनके कमरे में पहुंचा. जहां इन लोगों के शव पड़े मिले. साथ ही एक मेज पर एक दिन पहले डिलीवर किया गया खाना भी रखा था, जिस छुआ तक नहीं गया था. बगल में चाय और कॉफी के कुछ कप रखे थे. 

Advertisement

मृतकों की पहचान वियतनाम के एनगुयेन फुआंग (46), होंग फाम थान्ह (49), थी एनगुयेन फ़ुओंग लान (47), दिन्ह ट्रान फु (37) और अमेरिका के शेरीन चोंग (56) और डेंग हुंग वेन (55) के तौर पर की गई है. 

क्या पुलिस ने सुलझा ली मौत की मिस्ट्री!

थाईलैंड पुलिस के फॉरेंसिंग विभाग के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल त्रेरॉन्ग पिउपन ने बताया कि कमरे से जो कप और चाय का थर्मस मिले हैं, उसमें सायनाइड के अंश मिलने की पुष्टि हुई है.

फॉरेंसिक ऑफिस के पुलिस प्रमुख ने बताया कि होटल रूम के कप और मग से सायनाइड के अंश मिले हैं. मृतक के खून के सैंपल में भी केमिकल पाया गया है. उन्होंने बताया कि चाय के सभी कप में और टीपॉट से सायनाइड मिला है. ऑटोपसी रिपोर्ट में भी इन लोगों के शरीर से सायनाइड मिला है. शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. 

बैंकॉक के डिप्टी पुलिस चीफ नोपासिन पुनसावत ने कहा कि इन छह लोगों में शादीशुदा जोड़ा भी था. इन दोनों ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर लगभग दो लाख 78 हजार डॉलर निवेश किए थे. जहर खाने का यह भी एक कारण हो सकता है. यह निवेश जापान में एक अस्पताल खोलने के लिए किया गया था और ये सभी लोग इसी मामले को सुलझाने के लिए वहां इकट्ठा हुए थे. पुलिस का कहना है कि इनमें से एक शख्स ने ही बाकी सभी लोगों को मारा है.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि चार शव लीविंग रूम में जबकि दो बेडरूम में मिले हैं. होटल में कमरे एक सातवें शख्स ने बुक किया था. वह शख्स इन छह लोगों में से एक का भाई था और वह 10 जुलाई को ही थाईलैंड से रवाना हो गया था. इन मौतों में उसकी संलिप्तता के सबूत नहीं मिले हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »