इराक में दरगाह पर मोर्टार एवं बंदूक से आतंकियों ने किया हमला, 30 लोगों की मौत

इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने बगदाद के उत्तर में एक शिया धार्मिक स्थल पर हमला किया जिससे 30 लोगों की मौत हो गई. आतंकवादियों ने धार्मिक स्थल पर मोर्टार एवं बंदूक की गोलियों से हमला किया और आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट किए.

Advertisement
धार्मिक स्थल को निशाना बनाकर हमला धार्मिक स्थल को निशाना बनाकर हमला

संदीप कुमार सिंह / BHASHA

  • बगदाद,
  • 08 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST

इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने बगदाद के उत्तर में एक शिया धार्मिक स्थल पर हमला किया जिससे 30 लोगों की मौत हो गई. आतंकवादियों ने धार्मिक स्थल पर मोर्टार एवं बंदूक की गोलियों से हमला किया और आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट किए.

हमले में 50 लोग घायल
इराक में संयुक्त अभियान कमान के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि रात भर हुए इस हमले में 50 लोग घायल भी हुए. बयान में बताया गया है कि सैयद मोहम्मद धार्मिक स्थल पर किया गया. इसके बाद आत्मघाती हमलावर धार्मिक स्थल पर पहुंचे और उन्होंने गोलीबारी की.

Advertisement

दो हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया
दरगाह के निकट बने एक बाजार में दो हमलावरों ने खुद को जबकि तीसरा हमलावर मारा गया और उसकी विस्फोटक बेल्ट निष्क्रिय हो गई. बयान में यह नहीं बताया गया कि को किन बलों ने मारा.

बगदाद में हुआ था बड़ा हमला
बगदाद के उत्तर में 70 किलोमीटर दूर बलद क्षेत्र में हुये इस हमले के पांच दिन पहले एक आत्मघाती हमलावर ने राजधानी में विस्फोटों से भरी एक मिनीबस में विस्फोट कर दिया था जिससे 292 लोगों की मौत हो गई थी. इराक में वर्ष 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में हमले के बाद से इतना घातक हमला पहली बार हुआ था.

IS ने ली जिम्मेदारी
बगदाद पर हुए उस हमले की जिम्मेदारी समूह ने ली थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement