दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज अचानक पूरी तरह से बदल गया. कई इलाकों में देर रात तेज हवाएं चलने के साथ झमाझम बारिश हुई और गरज-चमक का माहौल बना रहा. इसके साथ ही एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में तेज ओलावृष्टि भी दर्ज की गई. इस बारिश और ओलावृष्टि के बाद पूरे इलाके के तापमान में अचानक गिरावट आ गई है, जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया है. पूरे दिल्ली एनसीआर में इस समय ठंडी हवाएं चल रही हैं.