पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7 पंजाबी मजदूरों की गोली मारकर हत्या, कमरे में सो रहे थे सभी श्रमिक

राष्ट्रपति आसिफ जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उस हमले की निंदा की है. प्रधानमंत्री ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती से भी रिपोर्ट मांगी. उन्होंने आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हर संभव कदम उठाने का संकल्प भी दोहराया.

Advertisement
पाकिस्तान के दक्षिणी बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने सात मजदूरों की हत्या की। (प्रतीकात्मक तस्वीर) पाकिस्तान के दक्षिणी बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने सात मजदूरों की हत्या की। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध आतंकवादियों ने रविवार को कम से कम सात पंजाबी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि ये मजदूर पंजगुर शहर के खुदा-ए-अबादन इलाके में एक घर के निर्माण के लिए काम पर रखे गए थे. पीड़ित पंजाब प्रांत के मुल्तान जिले के रहने वाले थे और हमले के समय वे दिन भर की मेहनत के बाद एक कमरे में सो रहे थे.

Advertisement

स्वचालित हथियारों से लैस हमलावर परिसर में घुसे और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस महानिरीक्षक मोअज्जम जाह अंसारी ने डॉन को बताया, "सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया." पीड़ितों की पहचान साजिद, शफीक, फैयाज, इफ्तिखार, सलमान, खालिद और अल्लाह वसिया के रूप में हुई है. किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन पंजगुर के एसएसपी फाजिल शाह बुखारी ने कहा कि "यह एक आतंकवादी हमला है" और कहा कि जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: 15 साल में 11317 मौतें... CPEC के लिए बलूचिस्तान में चीन से दोस्ती पाकिस्तान को कितनी महंगी पड़ रही है?

पाकिस्तानी पीएम ने मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रपति आसिफ जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उस हमले की निंदा की है. प्रधानमंत्री ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती से भी रिपोर्ट मांगी. उन्होंने आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हर संभव कदम उठाने का संकल्प भी दोहराया.

Advertisement

यह हमला ऐसी घटनाओं की एक सीरीज में से एक है, जिसमें बलूच आतंकवादी पंजाबी श्रमिकों को निशाना बनाते हैं. आतंकवादियों का आरोप है कि पंजाबी बहुल प्रतिष्ठान प्रांत को उसकी खनिज संपदा से वंचित कर रहा है, हालांकि अधिकारियों ने इस आरोप का खंडन किया है.

अगस्त में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी जब  विद्रोहियों ने प्रांत के मुसाखेल जिले में कम से कम 23 लोगों की हत्या कर दी थी. हथियारबंद लोगों ने यात्रियों को ट्रकों और बसों से उतार दिया और उनकी पहचान की जांच करने के बाद उन्हें गोली मार दी .

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 11 लोगों की हत्या, बलूच आतंकवादियों ने ली हमले की जिम्मेदारी

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »