'राजनीति में आओगे तो जेल जाने को तैयार रहो...', पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति की बेटे को चिट्ठी

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने जेल में बंद अपने बेटे नमल राजपक्षे को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने राजनीति के मुश्किल रास्तों और जेल जाने के लिए तैयार रहने की सलाह याद दिलाई है. बता दें कि नमल राजपक्षे भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में हैं. वहीं खुद महिंदा राजपक्षे और उनकी पत्नी शिरांती भी अस्पताल में भर्ती हैं.

Advertisement
महिंदा राजपक्षे के बड़े बेटे भ्रष्टाचार के आरोपों में हिरासत में हैं. (File Photo- AP) महिंदा राजपक्षे के बड़े बेटे भ्रष्टाचार के आरोपों में हिरासत में हैं. (File Photo- AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने जेल में बंद अपने बेटे नमल राजपक्षे को एक भावुक चिट्ठी लिखी है. कथित भ्रष्टाचार के मामलों में जेल की सजा काट रहे बेटे को उन्होंने सलाह देते हुए कहा है कि राजनीति का रास्ता कांटों भरा होता है. राजपक्षे ने बेटे को नसीहत दी कि सार्वजनिक जीवन में आने पर मुश्किलों और जेल जाने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए.

Advertisement

नमल राजपक्षे रिश्वतखोरी और दूसरे कई आरोपों के चलते 4 सितंबर से हिरासत में हैं. शुक्रवार को भारत के बंद पड़े 'क्रिश होटल्स' प्रोजेक्ट से जुड़े एक मामले में अदालत ने उनकी रिमांड 6 नवंबर तक बढ़ा दी है.

इस बीच महिंदा राजपक्षे ने जेल में बंद अपने सबसे बड़े बेटे को पत्र भेजकर 16 साल पुरानी अपनी सलाह याद दिलाई. 

'राजनीति में आना तुम्हारी अपनी पसंद थी, लेकिन'

महिंदा राजपक्षे ने लिखा, 'मैं तुम्हें 2010 की वो सलाह याद दिलाता हूं जब तुमने पहली बार राजनीति में कदम रखने की इच्छा जताई थी. राजनीति में आना तुम्हारी अपनी पसंद थी, लेकिन याद रखो कि इसमें जेल जाने और मुश्किल से मुश्किल हालात का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना पड़ता है.'

उन्होंने कहा कि ये सलाह उनके खुद के जीवन के कड़वे अनुभवों पर आधारित है. नमल के जन्म से पहले ही, राजनीति में आते ही उन्हें भी बेबुनियाद आरोपों में जेल जाना पड़ा था.

Advertisement

अदालत पर भरोसा रखने की सलाह

महिंदा राजपक्षे ने अपने बेटे को न्यायपालिका पर पूरा विश्वास बनाए रखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि जब वो खुद जेल में थे, तब न्यायपालिका ही उनके विश्वास का एकमात्र सहारा थी. पत्र में उन्होंने एक संयोग का जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि किस्मत का खेल देखिए, जिस निजी अस्पताल में 1986 में नमल का जन्म हुआ था, आज वो खुद और नमल की मां शिरांती उसी अस्पताल में भर्ती हैं.

बता दें कि नमल की मां को 7 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था और 10 दिन बाद जमानत मिलने पर उनकी दिल की सर्जरी हुई है. महिंदा राजपक्षे ने अपने छोटे बेटे योशिता का भी जिक्र किया, जो 2007 में नौसेना में नियम तोड़कर हुई भर्ती के मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी की जमानत याचिका खारिज, महिंदा राजपक्षे ICU में भर्ती

दिग्गज नेता ने अपने बेटे को ये सीख भी दी कि अगर भविष्य में वो कभी सत्ता में आए, तो विरोधियों से बदला लेने की राजनीति को कभी अपनी नीति न बनाए. उन्होंने कहा कि नेताओं की गलतियों की सजा उनके बच्चों को नहीं मिलनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »