काम आई भारत की कूटनीतिक चाल, PoK में निवेश नहीं करेगा साउथ कोरिया

साउथ कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून ने कहा है कि सियोल भारत की चिंताओं से वाकिफ है और इसी वजह से हमने अपनी कंपनियों को निवेश न करने के निर्देश दिए हैं. अब चीन ही ऐसा मुल्क है जो Pok में निवेश कर रहा है क्योंकि इस इलाके में वन बेल्ट वन रोड का निर्माण किया जा रहा है.

Advertisement
पीएम मोदी ने किया था दौरा  (फाइल फोटो) पीएम मोदी ने किया था दौरा (फाइल फोटो)

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

साउथ कोरिया ने विदेश में निवेश करने वाली अपनी कंपनियों को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में निवेश न करने की चेतावनी दी है. साथ ही कंपनियों से कहा गया है कि वह अपना कारोबार समेट कर वहां से वापस स्वदेश लौट आएं. साउथ कोरिया के इस कदम को पाकिस्तान के लिए करारा झटका माना जा रहा है.

साउथ कोरिया के उप विदेश मंत्री चो ह्यून ने कहा है कि सियोल भारत की चिंताओं से वाकिफ है और इसी वजह से हमने अपनी कंपनियों को निवेश न करने के निर्देश दिए हैं. अब चीन ही ऐसा मुल्क है जो Pok में निवेश कर रहा है क्योंकि इस इलाके में वन बेल्ट वन रोड का निर्माण किया जा रहा है. सीईपीसी प्रोजेक्ट के जरिए से जुड़ना चाहता है लेकिन भारत लगातार इस कदम के खिलाफ है.

Advertisement

बता दें कि दक्षिण कोरिया ने भारत के साथ अपने कूटनीतिक रिश्तों सुधारने की कोशिश शुरू कर दी है. यह वजह है कि वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहता जिससे दोनो देशों के रिश्तों में किसी भी प्रकार का तनाव आए. दिल्ली को सियोल में कितनी अहमियत दी जा रही है इसे उदाहरण है कि साउथ कोरिया ने भारत को दुनिया में कूटनीतिक लिहाज से पांचवा देश करार दिया है.

चो हयून ने बताया कि, 'अभी तक दक्षिण कोरिया के लिए रूस, चीन, अमेरिका और जापान ऐसे देश थे जो कूटनीतिक लिहाज से सबसे अहम माने जाते थे. लेकिन अब इसमें भारत भी शामिल हो गया है. पीएम नरेंद्र मोदी की वर्ष 2015 की यात्रा के बाद दोनो देशों के बीच विशेष रणनीतिक रिश्ता कायम हुआ है. दोनों देशों के बीच रणनीति से जुड़े कई क्षेत्रों में करीबी रिश्ते बनाने के लिए लगातार उच्चस्तरीय बातचीत हो रही है.

Advertisement

पाकिस्तान की ओर से नॉर्थ कोरिया को दी जाने वाली मदद से भी दक्षिण कोरिया नाराज है. पाकिस्तान ने नॉर्थ कोरिया को परमाणु हथियार विकसित करने में मदद की है, इससे पूरे इलाके के लिए खतरा पैदा हो गया है. भारत भी लगातार नॉर्थ कोरिया की तरफ से घातक हथियार विकसित करने को लेकर चिंता व्यक्त करता रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »