यमन के पास तंजानिया के तेल टैंकर का अपहरण, सोमाली लुटेरे पुंटलैंड ले गए

यमन के तट के पास तंजानिया के झंडे वाले तेल टैंकर एमटी असाना का कथित तौर पर सात हथियारबंद सोमाली समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया. घटना के बाद जहाज को सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र के कालूला तट के पास ले जाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अपहरण के दौरान टैंकर से डिस्ट्रेस अलर्ट भी भेजा गया था.

Advertisement
अदन की खाड़ी में संदिग्ध सोमाली समुद्री लुटेरों ने तंजानिया के झंडे वाले तेल टैंकर एमटी असाना का अपहरण कर लिया. (Photo: AI Generated) अदन की खाड़ी में संदिग्ध सोमाली समुद्री लुटेरों ने तंजानिया के झंडे वाले तेल टैंकर एमटी असाना का अपहरण कर लिया. (Photo: AI Generated)

aajtak.in

  • सना,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

यमन के तट के पास तंजानिया के झंडे वाले एक तेल टैंकर का सोमाली समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया. सुरक्षा सूत्रों और स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की. बताया गया कि अपहरण के बाद टैंकर को सोमालिया के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र पुंटलैंड के बारी (Bari) इलाके के समुद्री क्षेत्र में ले जाया गया है. सूत्रों के मुताबिक एमटी असाना (MT ASANA) नाम का यह जनरल टैंकर शुक्रवार को यमन के मुकल्ला (Mukalla) बंदरगाह से रवाना हुआ था.

Advertisement

इसके कुछ ही समय बाद सात हथियारबंद सोमाली समुद्री लुटेरों ने जहाज को अपने कब्जे में ले लिया. फिलहाल टैंकर पुंटलैंड के कालूला (Caluula) तट के पास रोका गया है. जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाले सार्वजनिक ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, घटना के समय एमटी असाना अदन की खाड़ी (Gulf of Aden) में बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहा था. जहाज ने अपनी मंजिल सोमालिया के बोसासो (Bosaso) बंदरगाह को बताया था. 

यह भी पढ़ें: MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर धधके और कई शहरों में मिसाइल अटैक... US-ईरान में तेज हुई जंग

रिपोर्ट के मुताबिक, अपहरण के दौरान जहाज से डिस्ट्रेस अलर्ट (संकट में होने का संदेश) भी भेजा गया था. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि टैंकर पर कुल कितने चालक दल के सदस्य सवार थे और उनमें से कोई घायल हुआ है या नहीं. चालक दल की राष्ट्रीयता के बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पुंटलैंड प्रशासन ने अब तक इस कथित अपहरण पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

Advertisement

वहीं, जहाज के मालिक या प्रबंधन की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. क्षेत्र में गश्त करने वाली अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक बलों ने भी फिलहाल कोई सार्वजनिक अपडेट जारी नहीं किया है. हाल के महीनों में सोमाली समुद्री लुटेरों की गतिविधियां एक बार फिर अदन की खाड़ी और पश्चिमी हिंद महासागर में बढ़ी हैं. समुद्री सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक गश्त में कमी और समुद्री सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के कारण समुद्री डकैती का खतरा फिर से बढ़ रहा है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »