होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान की अलग-अलग सैन्य गतिविधियों के बीच व्यापारिक जहाजों की आवाजाही को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है. एक ओर ईरान सुरक्षा और नियंत्रण संबंधी नियमों पर जोर दे रहा है, जबकि दूसरी ओर अमेरिका समुद्री व्यापार की सुरक्षा की बात कर रहा है. इस स्थिति ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.