ड्रोन हमले की चपेट में आया तेल टैंकर, जहाज पर सवार सभी 22 भारतीय सुरक्षित

शारजाह एंकरेज पर कच्चे तेल के टैंकर MT GEM NO. 2 पर ड्रोन से हमला किया गया. जहाज पर 22 भारतीय नागरिक क्रू के सदस्य के रूप में सवार थे. केंद्रीय शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि 9 अक्टूबर को हुए इस हमले में सभी भारतीय सुरक्षित हैं. 

Advertisement
9 अक्टूबर को शारजाह एंकरेज पर पनामा झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर MT GEM NO. 2 पर ड्रोन से हमला हुआ (Photo- Pixabay) 9 अक्टूबर को शारजाह एंकरेज पर पनामा झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर MT GEM NO. 2 पर ड्रोन से हमला हुआ (Photo- Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

9 अक्टूबर को शारजाह एंकरेज पर पनामा झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर MT GEM NO. 2 पर ड्रोन से हमला हुआ. जहाज पर 22 भारतीय नागरिक क्रू सदस्य सवार थे. केंद्रीय शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पुष्टि की कि सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं. भारत स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और नाविकों की सुरक्षा के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में है. यह घटना क्षेत्रीय सुरक्षा और समुद्री परिवहन की चुनौतियों को उजागर करती है.

Advertisement

सोनोवाल ने X पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है. सोनोवाल ने 9 अक्टूबर को हुए हमले में सभी 22 भारतीयों के सुरक्षित होने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में है. 

पनामा के झंडे वाला यह कच्चे तेल का टैंकर शारजाह एंकरेज पर मौजूद था, यहां इसे ड्रोन हमले का सामना करना पड़ा. फिलहाल सभी भारतीय क्रू सदस्यों के सुरक्षित होने की पुष्टि की गई है. 

यह भी पढ़ें: पनामा में पहले 7.7 तीव्रता का भूकंप, फिर 6.6 का झटका... इमारतें गिरीं, डर के मारे घरों से भागे लोग

सोनवाल ने कहा, 'मुझे यह बताते हुए राहत मिल रही है कि जहाज पर सवार हमारे सभी 22 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं.'

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारत लगातार स्थिति पर निगरानी रख रहा है. केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, भारत अपने नाविकों की सुरक्षा और उनकी भलाई सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »