पूरे सऊदी में रेड अलर्ट, बंकर में प्रिंस, हूतियों का ताबड़तोड़ अटैक... जंग के 5 बड़े अपडेट

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमलों के बढ़ने के कारण क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वे भारी सुरक्षा वाले बंकरों में लगातार स्थानांतरित किए जा रहे हैं.

Advertisement
हूती विद्रोहियों के बढ़ते हमलों के बीच सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई (File Photo) हूती विद्रोहियों के बढ़ते हमलों के बीच सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

हूती विद्रोहियों के बढ़ते हमलों के बीच सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सावधानी के तौर पर भारी सुरक्षा वाले बंकर युक्त महलों के बीच लगातार ट्रांसफर हो रहे हैं यानी उनकी लोकेशन लगातार बदली जा रही है. सऊदी ने मिसाइल और ड्रोन से जुड़ी जानकारी साझा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 41 वर्षीय क्राउन प्रिंस पिछले करीब एक हफ्ते से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं. इस दौरान वे बंकरों की सुविधा वाले और कड़ी सुरक्षा से लैस महलों में हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने उनकी गतिविधियों से परिचित अधिकारियों के हवाले से बताया है कि सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते संघर्ष और सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. क्राउन प्रिंस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से चुनी गई एक टीम को भी तैनात किया गया है. 

सऊदी में हूती विद्रोहियों ने हमले तेज कर दिए हैं. किंग खालिद एयरपोर्ट पर हुए घातक हमले में 13 लोगों की मौत हो गई. 300 से ज्यादा घायल हुए. हूतियों ने और हमलों की चेतावनी दी है. 

इस बीच सऊदी अरब ने छह भाषाओं में एक संदेश जारी किया है. सऊदी ने साफ कहा है कि अगर कोई मिसाइल और ड्रोन को रोकने, उनके गिरने की जगहों से जुड़ी जानकारी की फिल्मिंग या उसे शेयर करेंगे तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तारी भी हो सकती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब में बड़े खतरे का अलर्ट! 3 जोरदार धमाकों से दहली राजधानी रियाद

सऊदी अरब ने मई में नेशनल अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के जरिए मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट पर खरते से जुड़े अलर्ट भेजना शुरू किया था. हालांकि, पिछले हफ्ते हूती विद्रोहियों के हमले तेज होने के बावजूद इस सिस्टम ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया. इस बीच, सिविल डिफेंस अथॉरिटी के X अकाउंट पर मौजूद पोस्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते हुए हमलों से पहले आखिरी अलर्ट 29 सितंबर को दक्षिणी प्रांत नज्रान के लिए जारी किया गया था. 

इस बीच, सिविल डिफेंस अथॉरिटी खराब मौसम, बारिश और बाढ़ जैसी स्थितियों में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी देती रही है. सोमवार को भी इसी संबंध में एक अलर्ट जारी किया गया था. 

अथॉरिटी ने लोगों को इंटरसेप्शन और हमलों वाली जगहों से जुड़ी तस्वीरें, अफवाहें या जानकारी साझा न करने की भी हिदायत दी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »