'हवाई हमला हो तो...', सऊदी में रहने वाले भारतीयों को एडवाइजरी जारी

सऊदी अरब में हो रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच भारत ने वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है.

Advertisement
सऊदी अरब में भारतीयों दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी. (File Photo: Reuters) सऊदी अरब में भारतीयों दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी. (File Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

सऊदी अरब में हो रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच भारत ने वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है. भारतीय दूतावास ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. दूतावास ने यह भी बताया है कि 'हवाई हमला होने पर भारतीयों को क्या करना चाहिए'.

सऊदी अरब में यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमले किए जा रहे हैं. इन हमलों में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है. मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे सभी भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Advertisement

हमले के वक्त क्या करें भारतीय?

भारतीय दूतावास ने अपनी ताजा एडवाइजरी में कहा है कि सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय शांत रहें और सतर्कता बरतें. अगर हवाई हमला होता है, तो घरों के अंदर रहें. स्थानीय प्रशासन की ओर से आधिकारिक माध्यमों से जारी निर्देशों का पालन करें. दूतावास की सलाह का मकसद भारतीय नागरिकों को बदलते सुरक्षा हालात के बीच सावधान करना है. ऐसे समय में लोगों को आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान देना चाहिए और प्रशासन के निर्देशों के मुताबिक कदम उठाने चाहिए.

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत

सऊदी अरब में सुरक्षा को लेकर चिंता की एक बड़ी वजह 10 अक्टूबर को रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ हमला भी है. इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी. इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे, जिनमें 10 भारतीय नागरिक भी शामिल थे. यह घटना ऐसे समय हुई है, जब सऊदी अरब में ड्रोन और मिसाइल हमलों का खतरा बना हुआ है. नागरिकों से जुड़ी सुविधाओं पर हमलों के बीच भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Advertisement

भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास की सलाह

दूतावास ने साफ कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिक घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें. हवाई हमले के दौरान घर के अंदर रहना और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना जरूरी है.

फिलहाल एडवाइजरी में खास तौर पर इन्हीं सावधानियों पर जोर दिया गया है. सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों पर जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »