यूक्रेन की फर्स्ट लेडी रूसी सैनिकों की पत्नियों पर भड़की, कहा- वे रेप के लिए उकसा रहीं

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्का ने युद्ध के दौरान यौन हिंसा से निपटने को लेकर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में कहा कि यौन हिंसा किसी के ऊपर प्रभुत्व जताने का सबसे क्रूर और वहशियाना तरीका है. इस तरह की हिंसा की पीड़िताओं के लिए युद्ध के दौरान गवाही देना भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि उस दौरान कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं करता.

Advertisement
यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्का यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्का

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST

यूक्रेन वॉर के बीच देश की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्का ने रूसी सैनिकों की पत्नियों को लेकर सनसनीखेज बयान दिया है. राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी ओलेना ने कहा है कि रूसी सैनिक रेप को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. रूसी सैनिकों की पत्नियां ही उन्हें यूक्रेन की महिलाओं का रेप करने के लिए उकसा रही हैं. 

ओलेना ने युद्ध के दौरान यौन हिंसा से निपटने को लेकर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में कहा कि यौन हिंसा किसी के ऊपर प्रभुत्व जताने का सबसे क्रूर और वहशियाना तरीका है. इस तरह की हिंसा की पीड़िताओं के लिए युद्ध के दौरान गवाही देना भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि उस दौरान कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं करता.

Advertisement

रूसी सैनिकों की पत्नियों पर भड़कीं ओलेना

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी ओलेना का दावा है कि दोनों देशों के बीच लगभग नौ महीनों से चल रहे युद्ध के दौरान रेप रूसी सैनिकों का एक नया हथियार बन गया है, जिसका वह सिस्टेमैटिक तरीक से इस्तेमाल कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, यह एक अलग तरह का तरीका है, जिसका इस्तेमाल रूस की सेनाएं हथियार के तौर पर कर रही हैं. वे खुले तौर पर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. हमने देखा है कि रूस के सैनिक इसे लेकर बहुत ओपन है. वे अपने परिवार के लोगों से इसके बारे में फोन पर बात करते हैं. हमें रूसी सैनिकों की फोन रिकॉर्डिंग से इसका पता चला है.

जेलेंस्का का आरोप है कि वास्तव में रूस के सैनिकों की पत्नियां उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करती हैं. वे कहती हैं कि जाओ, यूक्रेनी महिलाओं का रेप करो. 

Advertisement

युद्ध अपराध घोषित करने की मांग

उन्होंने यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही रेप की इन घटनाओं को युद्ध अपराध घोषित करने का आह्वान किया है ताकि दोषियों को कटघरे में खड़ा किया जा सके.

बता दें कि इस साल फरवरी में शुरू हुए युद्ध के बाद से ही यूक्रेन के नेता रूसी सैनिकों पर महिलाओं के रेप का आरोप लगाते रहे हैं. अप्रैल में यूक्रेन की सांसद लेसिया ने भी कहा था कि रूस सैनिक यूक्रेन की 10 साल तक की बच्चियों का रेप कर रहे हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »